ब्रेकिंग
छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचा

बिहार के इस रेलखंड पर छह दिन का ट्रैफिक ब्लॉक, नियंत्रित होकर चलेंगी यह तीन ट्रेनें

Bihar Railway News: सहरसा-मानसी रेलखंड के कोपरिया-धमाराघाट रूट पर बोल्डर अनलोडिंग और क्रेटिंग कार्य के लिए 22, 23, 25, 26, 28 और 29 अगस्त को सुबह 7:45 से 9:45 बजे तक दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।

Bihar Railway News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Railway News: बिहार के कोसी क्षेत्र की लाइफलाइन माने जाने वाले सहरसा-मानसी रेलखंड पर कोपरिया-धमाराघाट रूट में छह दिनों तक दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक बोल्डर अनलोडिंग और क्रेटिंग कार्य के लिए 22, 23, 25, 26, 28 और 29 अगस्त को सुबह 7:45 बजे से 9:45 बजे तक रहेगा। इस दौरान तीन ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित कर देरी से किया जाएगा।



ट्रैफिक ब्लॉक के कारण सहरसा-समस्तीपुर मेमू, समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर और पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस के परिचालन में बदलाव रहेगा। सहरसा-समस्तीपुर मेमू (63343): सहरसा और कोपरिया के बीच करीब 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 



समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर (55566): समस्तीपुर और कोपरिया स्टेशन के बीच करीब 50 मिनट नियंत्रित रहेगी। पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस: बनमनखी और अमृतसर के बीच करीब 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।



जानकारी के अनुसार, फनगो हॉल्ट के समीप से पुल संख्या 47 तक करीब 800 मीटर की दूरी में बोल्डर क्रेटिंग का कार्य किया जाएगा। कोसी नदी से संभावित कटाव की स्थिति को रोकने के लिए कुछ बोल्डर स्टॉक करके भी रखे जाएंगे।



इस कार्य का उद्देश्य रेलखंड को नदी के कटाव से सुरक्षित रखना और भविष्य में संभावित क्षति को रोकना है।समस्तीपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी आर. के. सिंह ने बताया कि कोपरिया-धमाराघाट रेलखंड पर बोल्डर अनलोडिंग कार्य के लिए छह दिनों तक प्रतिदिन 120 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।



रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि ब्लॉक की अवधि में ट्रेनों के परिवर्तित परिचालन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। रेलवे के अनुसार, यह ब्लॉक बोल्डर अनलोडिंग कार्य को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए लिया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता