ब्रेकिंग
पटना में दो बंद घरों में भीषण चोरी: चोरों ने उड़ाए 70 लाख के गहने, रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के घर को बनाया निशाना ✦शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात✦वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम✦मेरा नाम और फोटो दिखाना, पुलिस कुछ नहीं करेगी..भोजपुरी सिंगर विनोद बेदर्दी का वीडियो वायरल, साइबर पुलिस ने भेजा नोटिस✦नीतीश सेतु को लेकर सियासत तेज, तेजस्वी की अक्षयवट राय तो तेज प्रताप-रोहिणी की लालू के नाम की मांग✦पटना में दो बंद घरों में भीषण चोरी: चोरों ने उड़ाए 70 लाख के गहने, रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के घर को बनाया निशाना ✦शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात✦वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम✦मेरा नाम और फोटो दिखाना, पुलिस कुछ नहीं करेगी..भोजपुरी सिंगर विनोद बेदर्दी का वीडियो वायरल, साइबर पुलिस ने भेजा नोटिस✦नीतीश सेतु को लेकर सियासत तेज, तेजस्वी की अक्षयवट राय तो तेज प्रताप-रोहिणी की लालू के नाम की मांग

सहरसा में रुई के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू

सहरसा के सुलिन्दाबाद स्थित एक रुई के गोदाम में भीषण आग लग गई। चार दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। क्षति का आंकलन किया जा रहा है।

Bihar
लाखों का नुकसान
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के सुलिन्दाबाद स्थित एक रुई के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। 


आग की लपटें और धुंए का गुब्बार देखकर आस पास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। बताया जाता है कि सुलिन्दाबाद स्थित चल रहे एक आटा चक्की के कैप्मस में रुई का गोदाम बना हुआ था, जिसमे अचानक भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। 


इधर आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने चार दमकल की गाड़ियों से किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह फिलहाल बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं आग से कितनी की क्षति हुई है, उसका आंकलन किया जा रहा है।

टैग्स