ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

Bihar News: भीषण आग से 10 लाख की संपत्ति जलकर राख, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

Bihar News: बिहार के सहरसा के एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शहर के दहलान चौक के पास स्थित गुप्ता परिसर में शनिवार देर रात एक मनिहारी-कॉस्मेटिक गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा के एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शहर के दहलान चौक के पास स्थित गुप्ता परिसर में शनिवार देर रात एक मनिहारी-कॉस्मेटिक गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैल गई कि कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया। आग की लपटों ने देखते ही देखते भीतर रखे करीब 10 लाख रुपये के सामान को चपेट में ले लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।


गोदाम मालिक दीपक गुप्ता ने बताया कि उनकी मुख्य दुकान सब्ज़ी मंडी में है, जबकि गोदाम दहलान चौक के पीछे एंबेसी होटल के पास किराए के कमरे में स्थित है। रोज की तरह वह रात 9 बजे गोदाम बंद कर घर गए थे, लेकिन रात करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने फोन कर सूचना दी कि गोदाम से घना धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया।


फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन संकरी गलियों और गोदाम में रखे ज्वलनशील सामग्री के कारण आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल साबित हुआ। मनिहारी के सामान, प्लास्टिक, कॉस्मेटिक ज्वेलरी और अन्य आइटम होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब ढाई घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। टीम ने बताया कि अगर आग कुछ और देर तक लगी रहती, तो आसपास के घरों और दुकानों को भी भारी नुकसान हो सकता था।


पीड़ित दीपक गुप्ता ने बताया कि गोदाम में रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो गए हैं। प्लास्टिक, कॉस्मेटिक और मनिहारी के अधिकांश उत्पाद अत्यधिक ज्वलनशील होते हैं, जिससे आग तेजी से फैल गई और कुछ भी बचाया नहीं जा सका। उन्होंने इसे अपने लिए एक बड़ा आर्थिक झटका बताया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड दोनों टीमें कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो घटना एक बड़ी त्रासदी का रूप ले सकती थी। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन गोदाम और लाखों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता