ब्रेकिंग
ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासाJPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच और दोबारा परीक्षा कराने की मांगतैयार है बिहार: सम्राट चौधरी का बड़ा विजन...51 हजार करोड़ का स्टील निवेश पर एमओयू, ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ लौटेंगे बिहारवासी...ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासाJPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच और दोबारा परीक्षा कराने की मांगतैयार है बिहार: सम्राट चौधरी का बड़ा विजन...51 हजार करोड़ का स्टील निवेश पर एमओयू, ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ लौटेंगे बिहारवासी...

सहरसा में बुलेट और कार की सीधी टक्कर: दो भाइयों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सहरसा में रहूआ चौक के पास बुलेट और कार की जोरदार टक्कर में उमर और अलीशेख की मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बिहार न्यूज
रफ्तार ने ले ली दो भाईयों की जान
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA:रंगों का पर्व होली से पहले घर में मातम का माहौल हो गया। एक साथ दो भाईयों की सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। 


घटना सहरसा जिले के रहूआ चौक की है। जहां बुलेट और कार की सीधी टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने के बाद दोनों की मौत हो गयी। जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


मृतकों की पहचान बिजलपुर वार्ड नंबर 1 निवासी उमर और अलीशेख के रूप में हुई है। दोनों ममेरे और फुफेरे भाई बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया था। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 


इस दौरान लोग आक्रोशित हो गये। परिजनों का दावा है कि यदि समय पर समुचित ईलाज मिलता तो दोनों युवकों की जान बचाई जा सकती थी। इधर सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। 


बताया जाता है कि टक्कर मारने वाली कार का अबतक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। दोनों मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता