ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्त

Bihar News: औरंगाबाद समाहरणालय का छज्जा गिरा, हादसे में DPO घायल

Bihar News: औरंगाबाद समाहरणालय के जर्जर भवन का छज्जा मंगलवार दोपहर अचानक गिरने से हड़कंप मच गया. छज्जे के मलबे में जिला योजना पदाधिकारी घायल हो गए है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: औरंगाबाद समाहरणालय के जर्जर भवन का छज्जा मंगलवार दोपहर अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। छज्जे के मलबे में जिला योजना पदाधिकारी अविनाश कुमार घायल हो गए। उनके सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घायल पदाधिकारी को तुरंत सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। 


घटना उस समय हुई जब अविनाश कुमार अपनी कार से उतर कर वरीय उप समाहर्ता के कमरे की तरफ जा रहे थे। मलबा उनके ऊपर गिरा, जिससे उनका वाहन और चालक बाल-बाल बच गए। मलबा गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि समाहरणालय के अन्य कार्यालयों के कर्मचारी भी बाहर निकल आए। जिला प्रशासन ने घटना के बाद भवन निर्माण विभाग को आदेश दिया है कि जर्जर छज्जे को तुरंत गिराया जाए और किसी भी प्रकार के हादसे से बचने के लिए समाहरणालय भवन की सुरक्षा उपायों को बढ़ाया जाए। बताया जा रहा है कि भवन की पहली और दूसरी मंजिल गिरा है। 


स्थानीय कर्मचारियों ने बताया कि जर्जर छज्जे के कई हिस्से पहले भी गिर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी की जान नहीं गई थी। इस बार यदि मलबा पूरी तरह से जिला योजना पदाधिकारी के सिर पर गिरता तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, समाहरणालय के नए भवन का निर्माण कार्य अब शुरू हो चुका है। अदरी नदी के पार सिंचाई विभाग के कॉलोनी परिसर में इस नए भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है, ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों से बचा जा सके।