ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

सड़क पर कूड़ा गिराने से आक्रोशित ग्रामीणों ने काटा बवाल, पुलिस के साथ की हाथापाई

NALANDA : नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के तड़ापर गांव में गली में कचड़ा गिराने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहार शरीफ राजगीर मार्ग कोसुक के समीप सड़क को जाम कर हंगामा किया.

सड़क पर कूड़ा गिराने से आक्रोशित ग्रामीणों ने काटा बवाल, पुलिस के साथ की हाथापाई
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के तड़ापर गांव में  गली में कचड़ा गिराने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहार शरीफ राजगीर मार्ग कोसुक के समीप सड़क को जाम कर हंगामा किया. आक्रोशित ग्रामीणों बताया कि गांव के ही कुछ दबंग लोग सड़क को अपने कब्जे में कर रखा है. जिसके कारण लोगो आवागमन में परेशानी हो रही थी. इधर बारिश होने के बाद सड़क कीचड़ में तब्दील हो गया और लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. 


वहीं दबंगों द्वारा सड़क पर नगर निगम का कचड़ा गिरवा दिया गया. जिस कारण पैदल भी चलना दूभर हो गया है.  घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारियों को आक्रोशितों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा. 


ग्रामीणों ने पुलिस के जवानों के साथ धक्का मुक्की कर डाला.  मामला बढ़ता देख थानाध्यक्ष मो. मुस्ताक अहमद ने दल-बल के साथ पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए.  ग्रामीणों का कहना है कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराकर सड़क निर्माण कार्य करा दिया जाय ताकि आपस मे विवाद समाप्त हो जाए. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता