ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

सड़क हादसे में दो की मौत, कार में सवार दो दोस्त मरा छोड़ भाग गए

GAYA: खबर गया की है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। घटना गया-डोभी सड़क मार्ग पर बोधगया थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल बोधी पैलेस के पास की है। मंगलवार की शाम सड़क हादसे में

सड़क हादसे में दो की मौत, कार में सवार दो दोस्त मरा छोड़ भाग गए
First Bihar
2 मिनट

GAYA: खबर गया की है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। घटना गया-डोभी सड़क मार्ग पर बोधगया थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल बोधी पैलेस के पास की है। मंगलवार की शाम सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अचानक एक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। कार में सवार चार युवकों में दो की जान चली गई। 



मृतकों की पहचान गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र अन्तर्ग शास्त्री नगर रोड नंबर 4 के स्व. अनिल कुमार के 21 साल के बेटे शुभम कुमार और व्हाइट हाउस कम्पाउंड रोड नंबर 3 के मो. अली नवाज का 29 साल के बेटे जीशान नवाज के रूप में हुई है। शुभम मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के इटवां वार्ड नंबर 11 का रहने वाला है। हैरानी की बात तो ये है कि कार में सवार दो दोस्त दोनों को मरा छोड़ फरार हो गए। 



 घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक कार डोभी से गया से जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर पेड़ से टकरा गई। इसी दौरान दो युवकों की मौत हो गई।

टैग्स