ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

बिहार : सड़क दुर्घटना में दो पुलिस जवान की मौत, DJ गाड़ी से पुलिस वैन की भिडंत

JAMUI : बिहार में सड़क हादसे में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने

बिहार : सड़क दुर्घटना में दो पुलिस जवान की मौत, DJ गाड़ी से पुलिस वैन की भिडंत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार में सड़क हादसे में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने की खबरें निकल कर सामने न आती हो।  इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक सड़क हादसे में एक पुलिस जीप बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिसमें 7 लोग सवार थे। इसमें 2 पुलिस जवान की मौत हो गयी है बाकी लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के महेशापत्थर मुख्य मार्ग के पास डीजे लदा पिकअप वाहन और चकाई थाना की पुलिस जीप के बीच भीषण भिड़ंत हो गयी। जिसमें 2 होमगार्ड जवान की मौत हो गयी। मृतक जवान की पहचान अरविंद सिंह और कौशलेंद्र यादव के रूप में हुई है। जबकि पांच से अधिक पुलिस जवान बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। घायल जवानों में सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद सिंह, होमगार्ड जवान कुंदन गुप्ता, कातेश्वर यादव, वकील महतो, विनय यादव, काशी मंडल का नाम शामिल है। जिनका इलाज जमुई और देवघर अस्पताल में चल रहा है। इसमें से दो की हालत अधिक गंभीर होने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया है। इसके आलावा पिकअप सवार 6 लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। 


बताया जा रहा है कि, गिरिडीह की ओर से सोनो जा रहा डीजे लदा पिकअप वाहन जा रहा था और पुलिस गश्ती गाड़ी बामदह से चकाई थाना की ओर जा रही था। इतने में महेशपत्थर मोड़ के पास जीप में आमने-सामने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि डीजे लगा पिकअप वाहन पुलिस जीप के ऊपर चढ़कर पलट गया।  


इधर, इस सूचना मिलते ही चंद्रमंडी और चकाई थाना के पुलिस घटनास्थल पर देर रात पुलिस लाइन डीएसपी आशीष कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DHEERAJ

FirstBihar संवाददाता