ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

RTPCR सैम्पल जांच में प्रथम स्थान पर गया जिला, कोरोना संक्रमित 30 मरीजों में से 18 हुए स्वस्थ, घबराने की जरूरत नहीं: DM

GAYA: RTPCR सैम्पल जांच में प्रथम स्थान पर गया जिला रहा है। यहां 30 कोरोना संक्रमितों में 18 अब स्वस्थ हो गये है। 12 कोरोना संक्रमित एक्टिव हैं। डीएम ने कहा कि इससे लोगों को घबराने

RTPCR सैम्पल जांच में प्रथम स्थान पर गया जिला, कोरोना संक्रमित 30 मरीजों में से 18 हुए स्वस्थ, घबराने की जरूरत नहीं: DM
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: RTPCR सैम्पल जांच में प्रथम स्थान पर गया जिला रहा है। यहां 30 कोरोना संक्रमितों में 18 अब स्वस्थ हो गये है। 12 कोरोना संक्रमित एक्टिव हैं। डीएम ने कहा कि इससे लोगों को घबराने व पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। 


बिहार में आरटीपीसीआर सैम्पल जांच में गया पहले स्थान पर है। गया ज़िला के सभी 24 प्रखंडों में आरटीपीसीआर सैम्पल जांच करवाया जा रहा है साथ ही जेपीएन ज़िला अस्पताल एव गया एयरपोर्ट पर भी आरटीपीसीआर सैम्पल जांच पूरी मुस्तैदी से करवाया जा रहा है।


14 जनवरी को 592 सैम्पल जांच, 13 जनवरी को 654 सैम्पल जांच, 8 जनवरी को 8675 जनवरी को 6683 जनवरी को 6342 जनवरी को 634 सैम्पल जांच किया गया है। पूरे बिहार में गया ज़िले में सर्वाधिक सैम्पल की जांच की गयी। 24 दिसंबर से आज तक कुल 8500 से ऊपर सैम्पल जांच हुआ है। जिले में अबतक जितने कोरोना संक्रमित मिले है। उनमें ज्यादातर संक्रमित स्वस्थ हो गये।



29 दिसम्बर 2023 से लेकर,13 जनवरी तक कुल 30 कोरोना संक्रमित मिले है। जिनमें से 18 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गये। वहीं वर्तमान समय में 12 कोरोना संक्रमित एक्टिव है। इन सभी मे कोई सिंटोम नही है। गया ज़िला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि ज़िले के सभी प्रमुख स्थानों अस्पतालों के साथ साथ गया हवाई अड्डा पर भी सैम्पल जांच की पूरी व्यवस्था रखी गयी है।


 सभी जगहों पर सावधानी बरती जा रही हैं। एक अच्छी बात यह है कि जो भी संक्रमित थे वो पूरी तरह स्वस्थ्य हो गये हैं। किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी व्यवस्था मुकम्मल रखी गयी है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें