ब्रेकिंग
प्रेमिका के घर बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, मां और भाई समेत 3 गिरफ्तार, 9 लोगों पर FIRBihar Politics : अनंत सिंह ने नीरज कुमार को फिर ललकारा, बोले- बजरंगबली के सामने आओ और बताओ, तुम्हें नेता किसने बनवाया?Anant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरप्रेमिका के घर बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, मां और भाई समेत 3 गिरफ्तार, 9 लोगों पर FIRBihar Politics : अनंत सिंह ने नीरज कुमार को फिर ललकारा, बोले- बजरंगबली के सामने आओ और बताओ, तुम्हें नेता किसने बनवाया?Anant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असर

Chhath Puja 2024: रोटी और खीर का प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने किया खरना, अब डूबते सूर्य को आज देंगे अर्घ्य

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन बुधवार को व्रतियों ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर खरना किया। व्रती दिनभर के उपवास के बाद आम की आम की लकड़ी पर बने दूध और गुड़

Chhath Puja 2024: रोटी और खीर का प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने किया खरना, अब डूबते सूर्य को आज देंगे अर्घ्य
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन बुधवार को व्रतियों ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर खरना किया। व्रती दिनभर के उपवास के बाद आम की आम की लकड़ी पर बने दूध और गुड़ से बनी खीर भगवान भास्कर को अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरु हो गया, जो शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद समाप्त होगा। 


वहीं, आज यानी गुरुवार को व्रती अस्ताचलगामी भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेगें। छठ पर्व को लेकर पूरे शहर में सड़कों पर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं विभिन्न छठ पूजा समितियों की ओर से कई जगह आर्कषक भव्य तोरणद्वार का निर्माण कराया गया, कई जगहों पर समितियों की ओर से पंडाल का भी निर्माण कराया गया है।


वहीं संध्या अर्घ्य से पहले बाजारों में खूब चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं ने अर्घ्य देने के लिए फल, गन्ना, नारियल, मिट्टी के दीपक, और अन्य पूजन सामग्री खरीदी। ठेकुआ बनाने की तैयारी भी परिवारों में जोरों पर है।


ठेकुआ का प्रसाद सूर्य देव को अर्घ्य के रूप में चढ़ाया जाएगा। श्रद्धालु बृहस्पतिवार दोपहर बाद अपने परिवारों के साथ नदी, तालाबों और अन्य अस्थायी घाटों की ओर रवाना होंगे। वहां वह जल में खड़े होकर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगे।


इधर, छठ पर्व पर अर्घ्य के लिए विभिन्न घाटों पर लाखों श्रद्धालु एकत्रित होंगे। विशेषकर गंगा नदी के घाटों पर बृहस्पतिवार की शाम और शुक्रवार की सुबह श्रद्धालु जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके अलावा नहर, तालाबों और विभिन्न काॅलोनियों में बनाए गए कृत्रिम जलाशयों में भी अर्घ्य देने की व्यवस्था की गई है। सभी स्थानों पर पंडाल लगाए गए हैं और सजावट की गई है।