ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

Bihar News: तालाब में डूबने से दो साल के मासूम की मौत, खेल-खेल में हो गया बड़ा हादसा

Bihar News: बिहार के कैमूर में खेल-खेल में एक दो साल का मासूम बच्चा तालाब में जा गिरा, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Bihar News: तालाब में डूबने से दो साल के मासूम की मौत, खेल-खेल में हो गया बड़ा हादसा
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर गांव में घर के बाहर खेल रहे बच्चे की तालाब में डूब कर मौत हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो परिजनों को सूचना दी गई। फिर उसके शव को बाहर तालाब से निकालते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 


मृत बच्चा मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर गांव का अमिर चंद कुमार का 2 वर्षीय पुत्र लक्की कुमार बताया जा रहा है। मृत बच्चे के पिता अमिर चंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं दूसरे के घर में काम कर रहा था। जब घर पहुंचा तो अपना दो वर्षीय बच्चा लक्की कुमार को खोजने लगा, कहीं पता नहीं चला तो कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि तालाब में उसके शव को देखा गया है। 


फिर जब तालाब के पास पहुंचे तो उसका शव तालाब में तैर रहा था। उसके शव को बाहर निकालते हुए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया ले गए हम लोग जहां डॉक्टर द्वारा जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मोहनिया पुलिस को दी गई। मोहनिया पुलिस पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजवा दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता