ब्रेकिंग
हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

रोहतास में पांच लोगों की मौत पर सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, आश्रितों को 4-4 लाख देने का ऐलान

Bihar News: रोहतास सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत पर सीएम सम्राट चौधरी ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रोहतास के मठिया गांवमें सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। इस घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया है और हादसे के शिकार हुए लोगों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का एलान किया है।


दरअसल, रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक में एक करगहर के भगवानपुर का रहने वाला है। जबकि बाकी चार लोग दिनारा के मठिया गांव के रहने वाले हैं। सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे।


बताया जाता है कि चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी से तिलक चढ़ा कर यह लोग अपने गांव मठिया लौटे थे। जैसे ही बस से उतरकर यह लोग सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही कंटेनर ट्रक पास के हीं एक पिकअप वैन को टक्कर मार दी और उसके बाद बस को टक्कर मारते हुए पांच लोगों को रौंद दिया।जिससे मौके पर ही सभी की मौत हो गई।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 5 लोगों की हुयी असामयिक मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 


मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इस सड़क हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज कराने का भी निर्देश दिया है एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता