ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश

BIHAR: पुलिस की वर्दी में रील बनाने का शौक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बिहार के रोहतास जिले में बिक्रमगंज थाना के पुलिसकर्मी वर्दी और हथियार के साथ इंस्टाग्राम पर रील बनाकर वायरल कर रहे हैं। महिला पुलिसकर्मी भी इसमें पीछे नहीं हैं। पुलिस मुख्यालय की आपत्ति के बावजूद ये ट्रेंड जारी है। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

Bihar
Reel बनाने का 'बुखार'
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS:बिहार के कुछ पुलिस कर्मियों को रील बनाने का शौक चढ़ा हुआ है। महिला हो या पुरुष पुलिस कर्मियों का रील इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस कर्मी दबंग फिल्म के हीरो के लुक में खुद को दिखाने की कोशिश में लगे हुए हैं। रील देखने से ऐसा लग रहा है कि वो खुद को किसी दबंग से कम नहीं समझ रहे हैं। बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज पुलिस का यह रील बताया जा रहा है। जिसकी पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।


बिक्रमगंज थाना के पुलिस कर्मियों के द्वारा लगातार रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल किया जा रहा है। खासकर इंस्टाग्राम पर पुलिस कर्मियों के द्वारा वर्दी और हथियार के साथ भोजपुरी गानों पर रील बनाई जा रही है। बड़ी बात यह है कि रील्स बनाने में महिला दारोगा से लेकर सिपाही तक पीछे नहीं है। और ज्यादातर रील थाने में या फिर ड्यूटी के दौरान बनाई जा रही है। चुकी इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार चैनेल नहीं करता है। लेकिन पुलिस कर्मियों का रील सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 


वायरल रील्स में सिपाही सोनू कुमार को भी हथियार के साथ रील बनाते देखा जा सकता है, लेकिन इसमें महिला पुलिसकर्मी भी पीछे नहीं है बिक्रमगंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सोनी कुमारी भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर लगातार वर्दी में रील बनाती नजर आ रही है। यह वीडियो कब का है? यह हमें नहीं मालूम और हम इसकी पुष्टि भी नहीं करते हैं। लेकिन इन पुलिसकर्मियों ने अपने ही इंस्टाग्राम हैंडल से इन तमाम वीडियो को अपलोड किया है। 


बड़ी बात है कि रील बनाने के लिए पुलिस की वर्दी में पुलिसकर्मी पुलिस की गाड़ी और हथियार को भी प्रदर्शित कर रहे हैं। बता दें कि पुलिस मुख्यालय ने पहले ही पुलिस कर्मियों को वर्दी में रील बनाने पर ऐतराज जताया था। इसके बावजूद पुलिस कर्मी वर्दी,हथियार,पुलिस की गाड़ी और थाना परिसर में भोजपुरी गीतों पर रील बना रहे हैं और वायरल होने के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। वायरल वीडियो कि पुष्टि फर्स्ट बिहार चैनेल नहीं करता। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी उसके बाद ही कोई एक्शन लिया जाएगा। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता