ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

यात्रियों को अयोध्या लेकर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत; 9 लोग घायल

ROHTASH : देश के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो।

यात्रियों को अयोध्या लेकर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत; 9 लोग घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ROHTASH : देश के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अयोध्या जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें बस सवार 9 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए और एक की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार,  रोहतास में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर खड़ी एक टूरिस्ट बस में अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से सीधी जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, वहीं 9 लोग घायल हो गए हैं। यह घटना डेहरी इलाके के श्मशान घाट के पास की बताई जा रही है। 


वहीं, घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि झारखंड के रांची से दो टूरिस्ट बसों पर सवार तकरीबन 100 से ज्यादा यात्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे थे। तभी श्रद्धालुओं से भरी बस में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। जिसके बाद बस को ड्राइवर सड़क किनारे खड़ी कर ठीक करने लगा। इस दौरान टूरिस्ट बस ठीक भी हो गई तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस में टक्कर मार दी। 


इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं, वही एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सबसे पहले पहुंची पैंथर टीम ने अनुमंडल अस्पताल को सूचना दी इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने तीन एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा और सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया।  जहां डॉक्टर की देखरेख में प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। 


उधर, अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर विष्णुकांत ने बताया कि हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं जिसमें तीन लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं एक शख्स की मौत हो गई है, मृतक शख्स की पहचान ठाकुर गांव निवासी 70 वर्षीय बालेश्वर साहू के रूप में हुई है, जो का बस का ऑनर था। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता