ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Vande Bharat Train: वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रेक्शन वायर से निकली तेज चिंगारी, यात्रियों में मचा हड़कंप; दो घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन

Vande Bharat Train: रोहतास के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मचत गई जब वंदे भारत ट्रेन के ट्रेक्शन वायर से तेज चिंगारी निकलने लगी. आनन-फानन में ट्रेन को रोका गया.

Vande Bharat Train
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vande Bharat Train: खबर रोहतास के डेहरी से है, जहां देवघर से वाराणसी जा रही वंदे भारत ट्रेन के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन से गुजरने के दौरान उसके ट्रेक्शन तार से चिंगारी निकलने लगी। इसके बाद ट्रेन को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर लगभग दो घंटा रोका गया एवं मरम्मती की गई, तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ी।


दरअसल, विद्युत धारा प्रवाहित होने वाले ट्रेक्शन तार से ट्रेन का संपर्क टूट गया। जिस कारण समस्या उत्पन्न हो गई। ट्रेन तथा ट्रेक्शन तार के बीच का संपर्क बनाने वाले पेंटो रॉड में खराबी हो गई थी। ऐसे में ट्रेक्शन तार से संपर्क करने वाली रॉड के बीच चिंगारी निकलने लगी। यह देखते हुए ट्रेन को रोका गया। रेलवे के अभियंत्रण विभाग के कर्मियों ने उसे ठीक किया।


इसके बाद ट्रेन वाराणसी की ओर बढ़ी। वंदे भारत ट्रेन 22499 देवघर से चलकर वाराणसी जाती है। गया स्टेशन से आगे बढ़ाने के बाद ही कुछ खराबी महसूस की जाने लगी लेकिन सोन नगर स्टेशन पार करते-करते समस्या और बढ़ गई। अंतत: डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक कर मरम्मती की गई इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ सकी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता