ब्रेकिंग
HAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्ट

वंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ा

Vande Bharat Express: वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के ब्रेक सिस्टम और इंजन में तकनीकी खराबी आने से ट्रेन शिवसागर और कुम्हऊ स्टेशन के बीच साढ़े चार घंटे से अधिक समय तक रुकी रही। बाद में दूसरे इंजन की मदद से ट्रेन को सासाराम स्टेशन पहुंचाया गया।

Vande Bharat Express
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vande Bharat Express: वाराणसी-रांची 20888 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से लेकर ब्रेक सिस्टम में अचानक खराबी आ जाने के कारण डीडीयू-गया रेलखंड के शिवसागर तथा कुम्हऊ रेलवे स्टेशन के बीच यह ट्रेन साढ़े चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही। 


बताया जाता है कि डीडीयू से ट्रेन खुलने के थोड़ी देर के बाद ही ट्रेन के ब्रेक सिस्टम में कुछ समस्या आने लगी। जिसके बाद ट्रेन के ड्राइवर ने शिवसागर रेलवे स्टेशन तथा कुम्हऊ स्टेशन के बीच ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन को कई बार आगे बढ़ाने की कोशिश की गई। लेकिन ब्रेक सिस्टम में समस्या आने लगी। 


इसके बाद ट्रेन को कई घंटे तक सुनसान एक ही जगह रोक कर रखा गया। सासाराम रेलवे स्टेशन से तकनीकी विशेषज्ञ की टीम मौके पर पहुंची। तब किसी तरह दूसरे इंजन से ट्रेन को सासाराम रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। जहां ट्रेन पहुंचने के बाद यात्रियों को थोड़ी राहत मिली। 


लगभग 5 घंटे तक ट्रेन विलंब होने के कारण सभी यात्री हलकान रहे। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री का कहना है कि सुनसान जगह पर काफी देर तक ट्रेन खड़ी रहने के वजह से मौजूदा खाने-पीने की भी समस्या हो गई। पानी की भी दिक्कत हो गई। इस दौरान कोई हाल-चाल लेने वाला नहीं दिखा। 


पांच घंटे तक एक ही जगह खड़े रहने के कारण बाथरूम वगैरह सब गंदा हो गया। चुकी RPF का कहना है कि फिलहाल जो भी समस्या हुई, उसे ठीक कर ट्रेन को आगे की ओर रवाना कर दिया गया है। बता दें कि शाम 5:40 बजे में सासाराम पहुंचने वाली ट्रेन रात 10:54 बजे पहुंची।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता