ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

सोन नदी में डूबने से 4 युवकों की मौत, 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लाश बरामद

SASARAM: मंगलवार को नहाने के दौरान सोन नदी में डूबने से 4 युवकों की मौत हो गई। मृतकों का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव के मिलने से परिजनों म

सोन नदी में डूबने से 4 युवकों की मौत, 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लाश बरामद
Santosh Singh
2 मिनट

SASARAM: मंगलवार को नहाने के दौरान सोन नदी में डूबने से 4 युवकों की मौत हो गई। मृतकों का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव के मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। चारों मृतक रोहतास के दावथ प्रखंड स्थित कोआथ गांव के रहने वाले थे।


घटना के बारे में बताया जाता है कि मंगलवार को चारों शब-ए-बारात में लगे वाले मेले में घूमने के लिए सासाराम आए थे। इस दौरान सभी डेहरी के इंद्रपुरी डैम के पास सोन नदी में नहाने लगे तभी 4 युवक नदी की तेज धारा में बह गये। जिसकी तलाश में गोताखोर मंगलवार से ही लगे हुए थे। 20 घंटे की मशक्कत के बाद चार युवकों का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। 



डिहरी की सीओ अनामिका कुमारी ने बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दी जाएगी। इधर शव के मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता