ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सासाराम में सम्राट चौधरी ने कांग्रेस-राजद पर बोला हमला, कहा..40 साल कांग्रेस और 15 साल RJD ने बिहार को सिर्फ लूटा

सासाराम में एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला। कहा कि कांग्रेस ने 40 और आरजेडी ने 15 साल बिहार को लूटा, एनडीए ने राज्य को संवारने का काम किया।

बिहार
लालू पर साधा निशाना
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 SASARAM: सासाराम में NDA प्रत्याशियों के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने संबोधित किया। सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर हमला बोला। कहा की कांग्रेस ने बिहार को 40 साल लूटा तो वही आरजेडी ने 15 साल सिर्फ लूटने का काम किया। 


सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि ये दोनों पार्टियों ने तो सिर्फ बिहार को लूटने का काम किया लेकिन जब एनडीए की सरकार बनी तब इस बिहार को सजाने संवारने का काम किया। ऐसे में इस सजे हुए बिहार को आगे ले जाना हमारा काम है। बिहार में इंडस्ट्री खड़ा करना हैं। बिहार में और रोजगार देना है। इसके लिए वोट देने की जरूरत है। जब एनडीए मजबूत होगा तो बिहार मजबूत होगा। 


बता दें कि आज सासाराम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा ने नामांकन किया है। वही चेनारी से लोक जनशक्ति पार्टी के मुरारी प्रसाद गौतम ने नामांकन किया। साथ ही करगहर से जदयू के वशिष्ठ सिंह एवं नोखा से नागेंद्र चंद्रवंशी ने नामांकन किया है। साथ ही काराकाट से पूर्व सांसद महाबली सिंह ने नामांकन किया है। सम्राट चौधरी ने कहा की बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बन रही है। इस सभा को उपेंद्र कुशवाहा की धर्मपत्नी तथा सासाराम की RLM प्रत्याशी स्नेहलता कुशवाहा ने भी संबोधित किया। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता