ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

Bihar News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Bihar News:सासाराम के डालमियानगर में हुए सड़क हादसे में घायल 48 वर्षीय लल्लू साह की इलाज के दौरान वाराणसी के हैरिटेज अस्पताल में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिजनों ने उन्हें कई अस्पतालों में भर्ती कराया, लेकिन अंततः उनकी जान नहीं बच सकी।

सासाराम, Sasaram, डालमियानगर, Dalmianagar, सड़क दुर्घटना, Road Accident, घायल, Injured, मौत, Death, वाराणसी, Varanasi, हैरिटेज अस्पताल, Heritage Hospital, डेहरी, Dehri, दवा, Medicine, बाइक सवार, Bike
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar News: मंगलवार को डालमियानगर में हुए सड़क हादसे में घायल 48 वर्षीय लल्लू साह की इलाज के दौरान वाराणसी के हैरिटेज अस्पताल में मौत हो गई। वाराणसी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद परिजन उसे लेकर अकोढ़ीगोला पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार किया गया। लल्लू साह अकोढ़ीगोला के निवासी थे।


घटना के संबंध में बताया गया कि वह डेहरी से दवा लेकर बाइक से लौट रहे थे, जब डालमियानगर चावल मंडी मोड़ के पास एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां परिजनों के आने के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया।


इसके बाद परिजन पहले उन्हें डेहरी के एक निजी क्लिनिक ले गए, फिर नारायण मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। आखिरकार, मंगलवार देर रात उन्हें वाराणसी के हैरिटेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बुधवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना के बाद सामने वाला वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया।

टैग्स