ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: मोहर्रम जुलूस के दौरान बिहार में बड़ा हादसा, करंट लगने से एक दर्जन लोग झुलसे; 5 की हालत बेहद नाजुक

Bihar News: सासाराम के रोहतास थाना क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 12 से अधिक युवक झुलस गए हैं।

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सासाराम जिले के रोहतास थाना क्षेत्र अंतर्गत निमिया टिकारी गांव में मोहर्रम के जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जुलूस के दौरान ताजिया एक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे 12 से अधिक युवक झुलस गए। 


इनमें से पांच की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया है। गंभीर रूप से झुलसे युवकों में 20 वर्षीय इस्माइल खान (पिता पीकू खान), 18 वर्षीय अफजल खान, दारानगर के आजम खान, हसन रजा और नमीर खान शामिल हैं। अन्य घायलों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।


घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने डेहरी-रोहतास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और सड़क पर आगजनी शुरू कर दी। लोगों का आरोप है कि यह घटना बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही का नतीजा है। उनका कहना है कि विभाग को पहले ही जुलूस की सूचना दे दी गई थी, फिर भी विद्युत आपूर्ति को रोका नहीं गया।


आक्रोशित लोग बिजली विभाग के अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए रोहतास नगर पंचायत क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद एहतियातन रोहतास बाजार की सभी दुकानें बंद कर दी गई हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता