ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

सासाराम में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में 2 भाइयों की मौत

SASARAM : इस वक़्त की बड़ी खबर सासाराम से सामने आ रही है जहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई जबदस्त टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बरूना गांव क

सासाराम में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में 2 भाइयों की मौत
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : इस वक़्त की बड़ी खबर सासाराम से सामने आ रही है जहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई जबदस्त टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बरूना गांव के पास की बताई जा रही है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बरूना गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई थी जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी था. ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी युवक को बिक्रमगंज स्थित एक निजी क्लिनीक में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया. 


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.