ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार में इंजीनियर से बदसलूकी पूरे गांव पर पड़ी भारी: विद्युत विभाग ने काट दी पूरे गांव की पावर सप्लाई, पानी-बिजली के लिए हाहाकार

सासाराम के जिगना गांव में एक व्यक्ति और विद्युत विभाग के JE के बीच विवाद के बाद पूरे गांव की बिजली काट दी गई। इससे नल-जल योजना ठप हो गई और ग्रामीणों को पानी व अंधेरे की भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सासाराम जिले में विद्युत विभाग की कार्रवाई से एक पूरा गांव अंधेरे में डूब गया है। शिवसागर थाना क्षेत्र के जिगना गांव में एक व्यक्ति और विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) के बीच कथित मारपीट के बाद पूरे गांव की बिजली आपूर्ति काट दी गई है। इस फैसले से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की अल सुबह से ही गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई। बिजली कटते ही सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना भी ठप हो गई, जिससे पीने के पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। गांव में बूंद-बूंद पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, वहीं शाम होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है।


बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई, भोजन पकाने और रोजमर्रा के सभी कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक व्यक्ति के साथ हुए विवाद की सजा पूरे गांव को देना किसी भी तरह से जायज नहीं है। दो दिनों से लोग दूसरे गांवों से पानी लाने को मजबूर हैं और मोबाइल चार्ज कराने तक के लिए भटकना पड़ रहा है।


बहुआरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह ने बताया कि गांव के लगभग सभी घरों में वैध विद्युत कनेक्शन हैं। जिस व्यक्ति के साथ कथित मारपीट की घटना हुई है, उसके खिलाफ विद्युत बोर्ड ने एफआईआर भी दर्ज कराई है। ऐसे में पूरे गांव की बिजली काटना अधिकारियों की मनमानी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि आम जनता को परेशान न किया जाए, इसके बावजूद गांव की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी।


वहीं इस संबंध में कार्यपालक अभियंता ब्रविन ने कहा कि गांव के लोगों द्वारा जेई के साथ मारपीट की गई थी और कुछ जगहों पर चोरी से बिजली जलाने की बात सामने आई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि गांव की पूरी लाइन काटे जाने की उन्हें जानकारी नहीं है और यदि ऐसा हुआ है तो लाइन बहाल कराई जाएगी।


अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नेहा कुमारी ने बताया कि मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पूरे गांव की बिजली काटना गलत है और यदि लाइन काटी गई है तो विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से तत्काल बहाल कराया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता