ब्रेकिंग
Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान

सासाराम में बारात के दौरान मारपीट, 8 लोग घायल, तीन महिलाएं भी शामिल

सासाराम के चेनारी थाना क्षेत्र में बारात के दौरान हुए विवाद में एक दलित परिवार के 8 लोगों को पीटकर घायल कर दिया गया। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल सासाराम में चल रहा है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: सासाराम से एक मामला सामने आया है, जहां चेनारी थाना क्षेत्र के सदोखर गांव में आपसी विवाद के दौरान एक दलित परिवार के आठ लोगों की पिटाई कर दी गई, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जाता है कि रखवा गांव में एक बारात निकल रही थी। इसी दौरान गांव की कुछ महिलाएं नित्यक्रिया के लिए बाहर निकली थीं। आरोप है कि बारात में शामिल कुछ युवकों ने महिलाओं और लड़कियों पर फब्तियां कस दीं, जिससे विवाद शुरू हो गया।


महिलाओं के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। बाद में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से स्थिति को शांत कराया गया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता