ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सासाराम : बस की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, सड़क पार करने के दौरान हादसा

SASARAM : खबर रोहतास जिला से है, जहां तिलौथू थाना क्षेत्र के मोहनिया गांव में सड़क पार करने के दौरान एक महिला पंच सदस्य की मौत हो गई. आज सुबह जिले के तिलौथू थाना अंतर्गत NH-2C

सासाराम : बस की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, सड़क पार करने के दौरान हादसा
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : खबर रोहतास जिला से है, जहां तिलौथू थाना क्षेत्र के मोहनिया गांव में सड़क पार करने के दौरान एक महिला पंच सदस्य की मौत हो गई. आज सुबह जिले के तिलौथू थाना अंतर्गत NH-2C डेहरी नौहट्टा मुख्य पथ पर मनहानिया गांव के पास महिला को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी.


मृत महिला की पहचान मनहानिया गांव निवासी रामचंद्र सिंह यादव की 55 वर्षीय पत्नी किस्मतो देवी के रूप में हुई. मृत महिला इंद्रपुरी पंचायत से पंच एवं पैक्स सदस्य भी है. 30 दिसंबर 2021 को उन्होंने पंच पद का शपथ ग्रहण किया था.


बताया जाता है कि इंद्रपुरी पंचायत की पंच सदस्य किस्मतो देवी जब सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान मोहनिया गांव के पास एक अनियंत्रित बस की चपेट में आ गई तथा मौके पर ही उनकी मौत हो गई. 


इस हादसे के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी गई. तिलौथू थाना की पुलिस ने 65 वर्षीय मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है. पंच सदस्य किस्मतो देवी की दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही पूरे पंचायत में मातम का माहौल छा गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है.

टैग्स