ब्रेकिंग
Bihar Police Transfer: बिहार में 27 ASP-DSP अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦Bihar Police Transfer: बिहार में 27 ASP-DSP अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट

गोदाम में लगी भीषण आग, 85 इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर राख, करीब 80 लाख की संपत्ति का नुकसान

Bihar News: सासाराम के अकोढीगोला में इलेक्ट्रिक स्कूटी के गोदाम में भीषण आग लगने से करीब 85 स्कूटी और 200 से अधिक बैटरियां जलकर राख हो गईं। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लगभग 80 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सासाराम के अकोढीगोला में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से लगभग 85 इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी।



इस आग में 200 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी भी जलकर बर्बाद हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा किसी तरह आग को आगे फैलने से रोक लिया। लेकिन लगभग 85 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटी तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया। 



प्रतिष्ठान के मालिक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अचानक उनके गोदाम में आग लग गई। जहां भारी संख्या में नई गाड़ियां तथा गाड़ियों का बैटरी और अन्य पार्ट्स रखे हुए थे। लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग फैल गई और देखते ही देखते पूरा सामान जलकर राख हो गया। 



बता दें कि दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया है। आग पर काबू पाने में दमकल के कर्मियों को कई घंटा लग गया। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर ने बताया कि उन्हें लगभग 80 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता