ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सासाराम में रिटायर एयरफोर्स जवान हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ा, पेंशन चालू नहीं होने पर उठा लिया यह कदम

ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ साल पहले अनिल कुमार के बड़े भाई, जो रेलवे में इंजीनियर थे, की हत्या कर दी गई थी। उस घटना के बाद से ही अनिल मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे। पेंशन न मिलने की समस्या ने उनकी व्यथा और बढ़ा दी है।

बिहार
घंटों चला हाइ वोल्टेज ड्रामा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: खबर रोहतास के सासाराम से है।जहां लेरूवा गांव में एयरफोर्स का एक रिटायर्ड जवान बिजली के हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। वह एक एक बड़ा बैनर भी अपने साथ लेकर टावर पर चढ़ गया। बैनर में लिखा था एयरफोर्स में जंगलराज कौन है जिम्मेदार?


बताया जाता है कि लेरुआ गांव का रहने वाले अनिल कुमार एयर फोर्स से रिटायर्ड सैनिक है। लेकिन तकनीकी कारणों से पिछले कई सालों से उन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है। पेंशन के लिए वो पिछले कई सालों से विभिन्न कार्यालय का चक्कर लगा रहे है, लेकिन पेंशन की राशि का भुगतान आजतक नहीं हो पाया है। साथ ही कई अन्य तरह के सेवा से संबंधित लाभ से भी वंचित रह गये हैं।


अपनी इस समस्या को वो सेना के अधिकारियों के समक्ष रख चुके हैं, इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वो अपने गांव के खेत से गुजरे बिजली के हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गये। जब ग्रामीणों की नजर बैनर लहराते इस शख्स पर गई तो उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद रोहतास के एसपी रौशन कुमार मौके पर पहुंचे और बिजली के टावर पर चढ़े अनिल कुमार को नीचे उतारने की कोशिश की गयी।


 लेकिन खबर लिखे जाने तक वह टावर पर ही चढ़ा रहा और बैनर लहराता रहा। वह कह रहा था कि जबतक उसकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक वो नीचे नहीं उतरेगा। घंटों हाई वोल्टेड ड्रामा चलता रहा। बता दें कि कुछ साल पहले अनिल के बड़े भाई जो रेलवे में इंजीनियर थे, उनकी हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से ही वह काफी परेशान रह रहा है।

टैग्स