ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

सगाई के 6 महीने बाद शादी से मुकर गये लड़के वाले, ग्रामीणों की पहल पर करायी गयी मंदिर में शादी

SASARAM: सगाई के छह महीने बाद जब लड़के की सौतेली मां दहेज की मांग करने लगी और शादी तोड़ने पर अड़ गयी तब ग्रामीणों की पहल पर मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गयी। शादी के दौरान वर-वध

सगाई के 6 महीने बाद शादी से मुकर गये लड़के वाले, ग्रामीणों की पहल पर करायी गयी मंदिर में शादी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: सगाई के छह महीने बाद जब लड़के की सौतेली मां दहेज की मांग करने लगी और शादी तोड़ने पर अड़ गयी तब ग्रामीणों की पहल पर मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गयी। शादी के दौरान वर-वधू के परिवारवाले और भारी संख्या में गांव के लोग मंदिर में मौजूद थे। शादी के बाद मौजूद लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया और खुशहाल जीवन की कामना की।


मामला सासाराम अनुमंडल के करगहर का है जहां कोचस के बलथरी गांव निवासी राकेश गुप्ता की सगाई छह माह पहले सासाराम की सोनी के साथ हुई थी। सगाई के 6 माह बाद शादी की कोई सुगबुगाहट ना होता देख लड़का और लड़की दोनों परेशान रहने लगे। दोनों के सामने यह सवाल उठने लगा कि आखिर क्या कारण है कि शादी की बात परिवार वाले नहीं कर रहे है।


 वही इस दौरान लड़की के पिता का भी निधन हो गया। जिसके बाद लड़की की आर्थिक हालत खराब हो गयी। जिसके बाद लड़की अपनी मां के साथ मजदूरी करने लगी और किसी तरह परिवार का भरण पोषण करने लगी। जब लड़के को यह मालूम हुआ कि सोनी करगहर में एक शादी समारोह में मां के साथ खाना बनाने पहुंची हुई है। 


इस बात की खबर किसी ने लड़के के सौतेली मां और पिता फुलवास साह को भी दे दी। फिर क्या था लड़का का पूरा परिवार मौके पर पहुंच गया और लड़की और उसकी विधवा मां के साथ बदसलूकी करने लगा। यह सब कुछ वहां मौजूद गांव वाले देख रहे थे कि कैसे दहेज के लिए लड़के की सौतेली मां शादी करने से इनकार कर रही है। 


दहेज के लिए किसी बेटी की शादी रुक जाए यह बात गांव वालों को मंजूर नहीं था। फिर क्या था लखनपूरा गांव के लोगों ने गांव के ही मंदिर में दोनों परिवार की सहमति से शादी करायी गयी। इलाके के लोग इस शादी से खुश है वही दोनों वर-वधू भी इस शादी से बहुत खुश है। ग्रामीणों की पहल पर दोनों परिवार के लोगों को शादी के लिए तैयार किया गया जिसके बाद दोनों की शादी गांव के मंदिर में धूमधाम के साथ करायी गयी।    


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता