ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलब

सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ी में घुसी पुलिस की गाड़ी, लोगों ने लगाया यह आरोप

ROHTAS : क्या सच में बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। क्या राज्य के अंदर शराब आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती है? ये तमाम सवाल हमारे नहीं बल्कि सूबे की जनता सरकार और इस योजना को

सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ी में घुसी पुलिस की गाड़ी, लोगों ने लगाया यह आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ROHTAS : क्या सच में बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। क्या राज्य के अंदर शराब आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती है? ये तमाम सवाल हमारे नहीं बल्कि सूबे की जनता सरकार और इस योजना को सफल बनाने के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों से कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आया है। जहां एक पुलिस की गाड़ी सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ी में घुस गई है। जिससे यहां रहने वाले लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। 


मिली जानकारी के अनुसार, रोहतास में पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर गरीबों की झुग्गी-झोपड़ी में घुस गया। इस दौरान झोपड़ी में सो रहे लोग बाल-बाल बच गए। वहीं झोपड़ी में रखे सभी सामान का नुकसान हुआ है। वहां के लोगों के मुताबिक बीती रात अनियंत्रित पुलिस प्रशासन की बोलेरो अचानक से झोपड़ी में आ घुसी। उन्होंने आरोप लगाया है कि बोलेरो का ड्राइवर नशे में धुत था। यह मामला जिला मुख्यालय सासाराम स्थित नगर थाना क्षेत्र के बौलिया का है। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। 


वहीं, इस घटना को लेकर झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने बताया कि वो पुलिस की गाड़ी थी जिससे उनकी झोपड़ी में टक्कर मारी गई। जिसके बाद उसमें बैठे लोग गाड़ी को वहां से निकाल कर भाग गए। झोपड़ी में वाहन के घुसने से काफी नुकसान हुआ है। दो चौकी, बक्सा, बर्तन के अलावा अन्य सामान की क्षति हुई है। रात का अंधेरा था, किस थाने की गाड़ी थी, यह पता नहीं चल सका है। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों यही कह रहे हैें कि पुलिस की गाड़ी से ही टक्कर मारी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। 


उधर,  नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि"ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित बिपती देवी ने कहा कि"खाना खाकर रात में सोए हुए थे तभी पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गई, हम लोग बाल-बाल बच गए हैं लेकिन सारा सामान तहस-नहस हो चुका है। गाड़ी का ड्राइवर नशे में धुत था और शोर मचाने पर गाड़ी लेकर फरार हो गया।