ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

रोहतास में समोसा के लिए बवाल: दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 6 से ज्यादा लोग घायल

रोहतास के अमैसी डिहरा गांव में समोसा उधार न देने पर दुकानदार और ग्राहकों के बीच झगड़ा हुआ। मारपीट में छह से अधिक लोग घायल, पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया।

bihar
समोसा के लिए मारपीट
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: बिहार में समोसा उधार नहीं देने पर जमकर मारपीट हो गयी। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। इस मामले में दोनों पक्षों से 16 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मारपीट की यह घटना रोहतास जिले के कोचस स्थित अमैसी डिहरा गांव की है। जहां समोसा नहीं देने पर दुकानदार के साथ मारपीट की गई। इस दौरान गोलीबारी की भी सूचना है। मारपीट में 6 से अधिक लोगों को चोटें आई है, वो घायल हो गये हैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। 


बताया जाता है कि कोचस के अमैसी डिहरा गांव में एक समोसे की दुकान पर उधार समोसा देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और फिर दुकानदार के साथ मारपीट की गई। देखते ही देखते कस्टमर और दुकानदार दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया की लाठी डंडे चलने लगे। एक पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा और मारपीट कर रहे 16 लोगों को हिरासत में ले लिया।


 सभी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा पकड़ कर लाए गए 16 लोगों के परिजन भी थाने पर पहुंचे हैं। बताया जाता है कि सत्येंद्र यादव और अन्य लोगों के द्वारा समोसा को लेकर विवाद हुआ। जिसमें अभिमन्यु चौहान सहित कई महिला घायल हो गयी। घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

रोहतास में समोसा के लिए बवाल: दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 6 से ज्यादा लोग घायलरोहतास में समोसा के लिए बवाल: दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 6 से ज्यादा लोग घायल

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता