ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Teacher News: बिहार में 195 हेडमास्टर और 585 शिक्षकों की सैलरी रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया सख्त फैसला?

Bihar Teacher News: रोहतास में 195 सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापक और 585 शिक्षकों का PBL कोर्स शुरू नहीं करने पर वेतन रोका गया। शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार के रोहतास जिले में PBL (प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षा) कोर्स समय पर शुरू नहीं करने वाले 195 प्रधानाध्यापक और 585 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। 


यह कार्रवाई शिक्षा में सुधार लाने और PBL कोर्स को लागू करने के उद्देश्य से की गई है। जिले के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए PBL MIP 3.7 (प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग - माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट) की पढ़ाई 5 दिसंबर तक शुरू करनी थी। मुख्य जिम्मेदारी विज्ञान और गणित पढ़ाने वाले शिक्षकों को दी गई थी। उनकी कार्यशाला भी आयोजित की गई थी।


लेकिन बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद, तिलौथू और नौहट्टा को छोड़कर जिले के अन्य 195 विद्यालयों में PBL कोर्स शुरू नहीं किया गया, जो विभागीय निर्देशों का उल्लंघन है। डीपीओ सर्व शिक्षा रोहित रौशन ने बताया कि इस मामले में संबंधित प्रधानाध्यापक और शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनके अगले आदेश तक वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो अन्य अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।


सासाराम – 17 विद्यालय, सूर्यपुरा – 1, शिवसागर – 10, संझौली – 6, रोहतास – 2, राजपुर – 12, नोखा– 10, नासरीगंज – 1, कोचस – 10, करगहर – 7, काराकाट – 10, दिनारा – 5, डेहरी – 1, दावथ – 8, चेनारी – 8, बिक्रमगंज – 2 और अकोढ़ीगोला – 5 स्कूलों में हेडमास्टर और शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। इस आदेश के बाद जिले के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता