ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

रोहतास में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, लोहे के ग्रिल बनाने की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा

रोहतास के काराकाट में पुलिस ने लोहे के गेट-ग्रिल की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। कार्रवाई में देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ।

bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने लोहे का गेट-ग्रिल बनाने के आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने कई देशी कट्टा, हथियार बनाने का सामान और जिंदा कारतूस बरामद किए।


जानकारी के अनुसार, देव मार्कण्डेय परसर गांव में रमाशंकर शर्मा और उनका पुत्र सोनू कुमार लोहे का गेट-ग्रिल बनाने का काम करते हैं। वहीं, उनके आर में ये दोनों हथियारों की मरम्मत और देसी हथियार बनाने का काम भी करते थे।


पुलिस ने सूचना पर टीम बनाकर छापेमारी की और पूरा मामला उजागर हो गया। पूछताछ के दौरान कछवा थाना क्षेत्र के दनवार से एक अन्य सहयोगी शशि सिंह को गिरफ्तार किया गया। शशि सिंह हथियार का स्प्रिंग और अन्य सामान बनाता था, जो बरामद किया गया।


रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस कार्रवाई में तैयार दो देसी कट्टा, अर्धनिर्मित तीन देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, कई खोखा, लोहे के पाइप, पिस्तौल का स्प्रिंग और अन्य औजार बरामद किए। उन्होंने कहा कि ये लोग पहले भी कई अपराधों में शामिल रहे हैं और अपराधियों के हथियारों की मरम्मत भी करते थे।


एसपी रौशन कुमार ने यह भी बताया कि इस कार्रवाई में बिक्रमगंज के एएसपी संकेत कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, साथ ही आसपास के कई थानों की पुलिस की मदद भी ली गई।


रोहतास में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, लोहे के ग्रि… | FirstBihar