ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बिहार में महिला शराब तस्कर गिरफ्तार: ऑटो में हो रही थी तस्करी

बिहार की पूर्ण शराबबंदी के बावजूद रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में 500 से ज्यादा बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला और एक पुरुष गिरफ्तार किए गए। शराब ऑटो में लादकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar
क्या यही शराबबंदी है?
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद आज भी शराब की बिक्री हो रही है और पीने वाले भी शराब जमकर पी रहे हैं। आए दिन हो रही शराब तस्कर और शराबी की गिरफ्तारी से यही पता चलता है। अब तो शराब के धंधे में महिलाओं की भी उपस्थिति देखने को मिल रही है। ताजा मामला रोहतास जिले के डेहरी का है जहां शराब की तस्करी में अब महिलाएं भी लग गयी हैं। 


डेहरी ऑन सोन के बस स्टैंड से पुलिस ने 500 बोतल से अधिक अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक ऑटो रिक्शा को भी जब्त किया है। जिस पर 160 लीटर शराब को लाद कर ले जाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि डेहरी के बस स्टैंड के पास एक ऑटो रिक्शा में शराब लोड किया जा रहा है।


 जिस पर कार्रवाई की गई तो ऑटो रिक्शा चालक प्रदीप चंद्रवंशी भागने लगा। वही ऑटो पर एक महिला अनीता देवी शराब के साथ बैठी हुई थी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। साथ ही भाग रहे प्रदीप चंद्रवंशी को भी गिरफ्तार कर लिया। डेहरी के एएसपी  अतुलेश झा ने बताया कि पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच की कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब कहां से आया था तथा कहा डिलीवर करने ले जाया जा रहा था। बता दे की आजकल शराब की तस्करी में महिलाओं के भी शामिल होने की खबरें सामने आ रही है। गिरफ्तार महिला जमुहार के लालबाबू चौधरी की पत्नी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।