ब्रेकिंग
'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में नई नवेली दुल्हन की मौत, हाल ही में धूमधाम से हुई थी शादी

Bihar News: बिहार के सासाराम में एनएच-19 पर दर्दनाक सड़क हादसे में नई नवेली दुल्हन रिंकी की मौत हो गई। शादी के कुछ ही दिनों बाद हाईवा की टक्कर में उसकी मौके पर ही जान चली गई, जिससे इलाके में शोक की लहर है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सासाराम के धौडाड थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 पर एक अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार नईं नवेली दुल्हन की मौत हो गई। बताया जाता है कि इसी महीना के एक मई को रिंकी की शादी राजू चौधरी से हुई थी। 


रिंकी अपने पति राजू चौधरी के साथ उसके मौसी के यहां लखनू सराय से औरंगाबाद जिला के बारुण थाना क्षेत्र के अपने ससुराल धौनी गांव लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिस कारण रिंकी बाइक से नीचे गिर गई। 


बाइक से नीचे गिरने के कारण पीछे से आ रही हाईवा ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे रिंकी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका मायका कैमूर जिला के कुदरा थाना के बजराहा था। इस हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति हो गई। 


धौडाड थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह लोगों को समझा बूझकर शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल पहुंची है। उधर इन लोगों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता