ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

SASARAM: केंद्रीय विद्यालय का प्रिसिंपल निकला घूसखोर, 32 हजार कैश लेते CBI ने रंगेहाथ दबोचा

सीबीआई ने केवीएस के प्रिसिंपल को शिकायतकर्ता से 32 हजार रूपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपी को सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई। गुरुवार 22 मई को गिरफ्तार प्रिसिंपल को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

bihar
घूसखोर प्रिसिंपल गिरफ्तार
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास जिले के सासाराम स्थित केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के प्रिंसिपल को CBI ने अरेस्ट किया है। केवीएस के प्रिसिंपल को 32 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई की इस कार्रवाई से केंद्रीय विद्यालय संगठन में हड़कंप मचा हुआ है। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सीबीआई से की थी। प्राचार्य मयंक कुमार श्रीवास्त ने माही इंटरप्राइजेज के सप्लायर प्रिंस कुमार से 1 लाख 92 हजार रुपये का बिल पास कराने की एवज में रिश्वत ली थी।


जिसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया जिसमें केवीएस के प्रिसिंपल प्राचार्य मयंक कुमार श्रीवास्तव फंस गये। सीबीआई ने केवीएस के प्रिसिंपल को शिकायतकर्ता से 32 हजार रूपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपी को सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई। गुरुवार 22 मई को गिरफ्तार प्रिसिंपल को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। 


CBI ने 21.05.2025 को उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने 32,000/- रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता, जो एक पंजीकृत GEM आपूर्तिकर्ता निजी उद्यम का मालिक है, से उसके लंबित बिल 1.92 लाख रुपये जारी करने के लिए 32,000/- रुपये की रिश्वत ली। 


पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट