ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पुल के पिलर में फंसे रंजन को निकलने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, उपेंद्र कुशवाहा मौके पर मौजूद

SASARAM: रोहतास के नासरीगंज में सोन नदी पर बने पुल के पाया में फंसे 11 साल के बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पिछले 24 घंटे से पिलर के बीच फंसे बच्चे को निकालने के

पुल के पिलर में फंसे रंजन को निकलने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, उपेंद्र कुशवाहा मौके पर मौजूद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के नासरीगंज में सोन नदी पर बने पुल के पाया में फंसे 11 साल के बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पिछले 24 घंटे से पिलर के बीच फंसे बच्चे को निकालने के लिए एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम कोशिश कर रही है। मौके पर बच्चे के परिजन समेत लोगों की भारी भीड़ भी मौजूद है। इसी बीच आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।


घटनास्थल पर पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे एनडीआरएफ और जिला प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत कर हालात की जानकारी ली है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि स्थानीय प्रशासन के अलावे रेस्क्यू टीम से उनकी बात हुई है। अधिकारी बता रहे हैं कि बच्चा ठीक है और उसके जल्द ही निकलने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चा कई घंटों से फंसा हुआ है जो काफी चिंता का विषय है। बच्चे को पिलर से निकालने के लिए जगह बना ली गई है।


बता दें कि खिरियाव गांव का रहने वाला 11 साल का रंजन बुधवार की सुबह से ही घर से लापता हो गया था। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। रंजन घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुल के पिलर में फंसे होने की जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने बच्चे को सकुशल बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता