ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

घरेलू विवाद में महिला ने खुद को लगाई आग, पत्नी को बचाने के दौरान पति भी झुलसा, पत्नी को गोद में उठाया और दौड़ते हुए अस्पताल पहुंचा

SASARAM: सासाराम में पारिवारिक विवाद में एक महिला ने किरासन तेल छिड़ककर खुद को जलाने का प्रयास किया। घर में मौजूद पति ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। लेकिन तब तक महिला गंभ

घरेलू विवाद में महिला ने खुद को लगाई आग, पत्नी को बचाने के दौरान पति भी झुलसा, पत्नी को गोद में उठाया और दौड़ते हुए अस्पताल पहुंचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम में पारिवारिक विवाद में एक महिला ने किरासन तेल छिड़ककर खुद को जलाने का प्रयास किया। घर में मौजूद पति ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। महिला को बचाने के दौरान उसका पति भी आग चपेटे में आ गये। 


सदर अस्पताल के पास में ही दोनों पति-पत्नी रहते है। इस घटना के बाद आनन-फानन में पति ने पत्नी को गोद में उठाया और दौड़ते-भागते सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंच गया। जिसके बाद महिला का इलाज शुरू हो सका। महिला की हालत नाजुक बतायी जा रही है। महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर सिद्धार्थ ने बताया कि जैसे ही महिला को अस्पताल लाया गया तुरंत उसका इलाज शुरू किया गया। उसके शरीर से किरासन तेल की बदबू आ रही है। 


इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। फिलहाल महिला और उसके पति का इलाज जारी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के चौखंडी की जहां पारिवारिक विवाद के दौरान महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। इस पूरे मामले में यह देखा गया कि पति अपनी पत्नी को गोद में उठाकर दौड़ते भागते अस्पताल लेकर पहुंचा। बताया जाता है कि दोनों सदर अस्पताल के पास के ही रहने वाले हैं।


सदर अस्पताल पहुंचने के बाद वह उसे गोद में ही उठाकर ट्रामा सेंटर तक ले गया जहां उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसकी इलाज शुरू की गयी। पत्नी को बचाने के दौरान वह खुद आग में झुलसकर घायल हो गया था। इसके बावजूद वह दौड़ता हुआ पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा जहां दोनों का इलाज शुरू किया गया। फिलहाल महिला की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।   


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता