ब्रेकिंग
छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचा

हवा भरने के दौरान फटा टायर, ट्रैक्टर चालक की मौके पर हुई मौत

ROHTAS: रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के कोआथ बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब हवा भरने के दौरान ट्रैक्टर का टायर फट गया। इस घटना में टायर में हवा भर रहे ट्रैक्टर चालक

हवा भरने के दौरान फटा टायर, ट्रैक्टर चालक की मौके पर हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के कोआथ बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब हवा भरने के दौरान ट्रैक्टर का टायर फट गया। इस घटना में टायर में हवा भर रहे ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 


मृतक की पहचान ट्रैक्टर ड्राइवर 45 वर्षीय इंद्रजीत राम के रुप में हुई है। जो कोआथ बाजार निवासी मुंशी राम के बेटे थे। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इंद्रजीत ट्रैक्टर चलाकर आ रहे थे इसी दौरान उन्हें लगा की क्यों ना ट्रैक्टर में हवा भर लेते है। वे खुद ट्रैक्टर की टायर में हवा भरने लगे। 


तभी अधिक हवा भर जाने के कारण टायर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गयी। घटना के पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।  


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता