ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

Bihar News: रोहतास के काराकाट में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और बेटा-बेटी शामिल हैं.

Bihar News
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना काराकाट थाना क्षेत्र के इटवां गांव के पास एनएच की है।


मृतकों की पहचान बड़हरी थाना क्षेत्र के लडुई निवासी 36 वर्षीय रमेश साह, उनकी 32 वर्षीय पत्नी तेतरी देवी उर्फ कंचन देवी, आठ साल की बेटी अराधना कुमारी और 6 साल का बेटा आर्यन शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मृतक रमेश साह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से अपने ससुराल से घर जा रहे थे। 


इसी दौरान डेहरी से बिक्रमगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और ड्राइवर बस को लेकर फरार हो गया। हादसे में घायल पति-पत्नी और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटे की मौत इलाज के दौरान हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच पर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।