ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

दो दलालों को डीएम ने खुद समाहरणालय से पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

ROHTAS: सासाराम समाहरणालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब डीएम नवीन कुमार ने खुद समाहरणालय परिसर से दो दलालों को पकड़ा। दोनों दलालों को पुलिस के हवाले करते हुए उन्होंने पदाधिक

दो दलालों को डीएम ने खुद समाहरणालय से पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: सासाराम समाहरणालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब डीएम नवीन कुमार ने खुद समाहरणालय परिसर से दो दलालों को पकड़ा। दोनों दलालों को पुलिस के हवाले करते हुए उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। कहा कि समाहरणालय परिसर में बेवजह आने वाले लोगों पर नजर रखी जाए। 


बताया जाता है कि जिलाधिकारी नवीन कुमार अपने कार्यालय से पैदल जीटी रोड का जायजा लेने निकले थे तभी इसी दौरान उन्होंने देखा की अनावश्यक रूप से कुछ लोग समाहरणालय के इधर-उधर खड़े हैं। जब सख्ती से उन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि ये अन्य लोगों का काम करवाने के लिए कार्यालय आए हुए हैं। 


अलग-अलग विभागों से जुड़े कई लोगों का काम को लेकर वो परिसर में पहुंचे थे लेकिन उन पर डीएम साहब की नजर चली गयी। उन्होंने दोनों दलालों को धड़ दबोचा जिसके बाद दोनों को पुलिस को सौंपा गया। डीएम ने पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि समाहरणालय परिसर में बेवजह आने वाले लोगों पर नजर रखी जाए। 


जिन लोगों को समाहरणालय में काम करवाना है वो सीधे कार्यालय पहुंचे और अपना काम करके चले जाए। यहां भीड़ ना लगाये। लेकिन दलालों को समाहरणालय में घुसने नहीं दिया जाएगा। फिलहाल नगर थाना की पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता