ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Bihar vigilance : भूमि विवाद निपटारे के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया कर्मचारी, निगरानी टीम ने दबोचा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय से बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ भूमि विवाद के निराकरण के नाम पर 16 हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए एक कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गय

Bihar vigilance raid
Bihar vigilance raid
© REPORTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar vigilance : बिहार को लेकर यह बातें अक्सर कही जाती है कि यहां न तो किसी को छोड़ा जाता है और न ही फंसाया जाता है। अब इसी बात का एक उदाहरण बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय से सामने आया है। जब अनुमंडल कार्यालय में 16 हज़ार रिश्वत लेते हुए एक कर्मचारी की गिरफ्तारी हुई है। यह शख्स भूमि विवाद निराकरण के लिए रिश्वत ले रहा था। जिसकी सुचना निगरानी विभाग की टीम को लगी उसके बाद हड़कंप मच गया है। 


जानकारी के मुताबिक, रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई। पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के चपरासी विनोद कुमार ठाकुर को एक लाख 16 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।


बताया जा रहा है कि,  विनोद कुमार ठाकुर ने बिक्रमगंज के धनगांईं गांव निवासी राकेश कुमार ठाकुर से जमीन विवाद के निराकरण के लिए एक लाख 16 हजार रुपए रिश्वत ले रहे थे जैसे ही उसने अपने हाथों में रुपये लिए, पहले से तैयार निगरानी विभाग की टीम ने उसे दबोच लिया और पूछताछ के बाद अपने साथ पटना ले गई।


इधर, निगरानी डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी चपरासी ने जमीन विवाद मामले में पीड़ित से कुल एक लाख 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। सत्यापन के बाद जाल बिछाया गया और पैसे के लेन-देन के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।