ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : सोन पुल के पिलर और दीवार के बीच फंसा किशोर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; दो दिन पहले हुआ था गायब

ROHTAS : बिहार के रोहतास से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां सासाराम के नासरीगंज-दाऊदनगर सोन पुल के पिलर और दीवार के बीच एक 12 वर्षीय किशोर फंस गया है। यह बच्चा दो दि

बिहार : सोन पुल के पिलर और दीवार के बीच फंसा किशोर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; दो दिन पहले हुआ था गायब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ROHTAS : बिहार के रोहतास से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां सासाराम के नासरीगंज-दाऊदनगर सोन पुल के पिलर और दीवार के बीच एक 12 वर्षीय किशोर फंस गया है। यह बच्चा दो दिनों से लापता था, अब पिलर और दिवार के बीच फंसे होने के कारण रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन चल रहा है। मौके पर अधिकारियों की टीम मौजूद है। बचाव के लिए पटना से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।


दरअसल, सासाराम के नासरीगंज-दाउदनगर मुख्य पथ पर स्थानीय थाना क्षेत्र के जमालपुर व अतिमीगंज के निकट नासरीगंज-दाऊदनगर सोन पुल के पिलर और दीवार के बीच एक 12 वर्षीय किशोर के फंस जाने से अफरातफरी मच गयी। एक फुट से भी कम चौड़े दरार में फंस जाने से बालक का शरीर आंशिक रूप से दिखाई दे रहा है। 


बताया जा रहा है कि, नासरीगंज के खिरियाव गांव के रहने वाले भोला साह का 12 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार मानसिक रूप से कमजोर है। वह दो दिनों से घर से लापता था। लेकिन अचानक पता चला कि वह पुल के बीच स्थित पिलर के नीचे फंसा हुआ है। कुछ लोगों ने जब बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दिया। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन की टीम की मदद से बच्चे को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है।


इधर, बच्चे को बचाने के लिए पटना से एसडीआरएफ की टीम बुलायी जा गयी है। बीडीओ ने बताया कि दरार एक तरफ से खुली हुई है और दूसरी तरफ से बंद हैं।  ऐसे में आक्सीजन की कमी न हो इसीलिए सिलिंडर और पाइप के सहारे पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन दरार के भीतर पहुंचायी जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर कई आक्सीजन सिलींडर उपलब्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर और सिलिंडर मंगाये जायेंगे। इस बीच बांस-बल्ले की सीढ़ियों से बच्चे के निकट पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।