ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : पहाड़ी नदी में अचानक आई उफान, बाढ़ के पानी में घंटों फंसे रहे कार सवार लोग

ROHTAS : बिहार के रोहतास जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कई दुकानें पानी की तेज धार में बहती दिखाई दे रही है. वीडियो चेनारी के कैमूर पहाड़ी पर गुप्ता धाम की बताई जा रही है,

बिहार : पहाड़ी नदी में अचानक आई उफान, बाढ़ के पानी में घंटों फंसे रहे कार सवार लोग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROHTAS : बिहार के रोहतास जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कई दुकानें पानी की तेज धार में बहती दिखाई दे रही है. वीडियो चेनारी के कैमूर पहाड़ी पर गुप्ता धाम की बताई जा रही है, जहां आने वाले पर्वतीय रास्तों के बीच पहाड़ी नदी में अचानक ऊफान आने से स्थिति गंभीर बन गई. इस दौरान एक कार भी बाढ़ के पानी में फंस गई, जिसमें सवार लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई. 


बताया जा रहा है कि पहाड़ी इलाकों में वर्षा के दौरान सुगवा नदी में आई बाढ़ के कारण पानी गुप्ता धाम के मुख्य द्वार तक पहुंच गया, जिसकी धार तेज होने की वजह से पहाड़ी नदी में और गुप्ता धाम जाने वाले रास्ते में लगाए गए छोटे-छोटे फुटपाथ के दुकान बह गए. इस दौरान एक कार भी बाढ़ के पानी में फंस गई, जिसमें कई लोग सवार थे. वहीं, नदी के दोनों तरफ सैकड़ों लोग लगभग एक घंटे तक फंसे रहे और पानी का स्तर कम होने का इंतजार करते रहे.


दरअसल, गुप्ता धाम के सीताकुंड के आस-पास सावन के मौके पर लोगों ने दुकानें लगा रखी थी. श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए यहां आते हैं, लेकिन अचानक आए बाढ़ से सीताकुंड में पानी भर गया और दुकाने बहने लगी. हालांकि इसमें किसी तरह की अप्रिय घटना की कोई सूचना नही हैं. वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने मोबाइल पर इसका वीडियोबना लिया. वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता