ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: सोन नदी में डूबने से पिता-पुत्र और भतीजा की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे एक ही परिवार के तीन लोग

Bihar News: बिहार के सासाराम से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सोन नदी में डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है. स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम शवों की तलाश में जुटी है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सासाराम से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सोन नदी में डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के नवारा घाट पर शनिवार सुबह पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वे एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद नदी में स्नान कर रहे थे।


मृतकों की पहचान काजीपुर गांव निवासी नागेश्वर शर्मा (65 वर्ष), उनके पुत्र रंजन शर्मा (20 वर्ष) और सतेंद्र शर्मा के पुत्र रितेश शर्मा के रूप में हुई है। तीनों लोग काजीपुर से नवारा सोन नदी घाट पर उदय शर्मा की माता के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। घटना उस समय घटी जब अंतिम संस्कार के बाद तीनों व्यक्ति नदी में स्नान करने के लिए उतरे। तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण वे नदी में डूब गए। पहले एक व्यक्ति डूबा, उसे बचाने के प्रयास में दो अन्य भी गहराई में चले गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और घाट पर मौजूद अन्य लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़े।



घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीओ (अनुमंडल पदाधिकारी) और नौहट्टा थाना की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर शवों की तलाश शुरू की गई है। प्रशासन ने एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम को भी मौके पर बुलाया है ताकि तेज बहाव और गहराई में खोजबीन में मदद मिल सके। एक ही गांव से तीन लोगों की एक साथ मौत की खबर से काजीपुर गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और राहत सहायता देने की मांग की है।