ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar News: CBI के हत्थे चढ़े बैंक मैनेजर और क्लर्क, इतने हजार ₹ घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar News: सासाराम के यूनियन बैंक में मैनेजर विजय कुमार और क्लर्क विक्की कुमार को CBI ने 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। 3 लाख के मुद्रा लोन के लिए मांगी थी रिश्वत।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सासाराम से बड़ी खबर आ रही है, जहां CBI ने यूनियन बैंक के मैनेजर विजय कुमार और क्लर्क विक्की कुमार को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों ने 3 लाख रुपये के मुद्रा लोन के लिए रिश्वत मांगी थी। इस कार्रवाई से रिश्वतखोरों में हड़कंप मच गया है।


यह घटना बुधवार शाम सासाराम के नगर थाना क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक शाखा में हुई है। शिकायतकर्ता रोशन चौरसिया ने CBI को सूचना दी थी कि बैंक मैनेजर विजय कुमार और क्लर्क विक्की कुमार 3 लाख रुपये के मुद्रा लोन को मंजूर करने के लिए 6 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। CBI ने शिकायत की जांच के बाद जाल बिछाया। जैसे ही रोशन चौरसिया ने 6 हजार रुपये की रिश्वत दी, CBI की टीम ने दोनों को शाखा परिसर में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


CBI ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से बैंक कर्मचारियों और रिश्वतखोरों में हड़कंप मच गया है। पुलिस और CBI इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि अन्य संभावित संलिप्त लोगों का भी पता लगाया जा सके।


रिपोर्टर: रंजन कुमार