ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

Bihar News: जहरीले सांप ने युवक को डसा, जिंदा कोबरा लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, मच गया हड़कंप

SASARAM: रोहतास के सासाराम में एक युवक की दिलेरी देखकर हर कोई हैरान है। 19 वर्षीय युवक को एक विषैले सांप ने डस लिया था। सांप के डसने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया हालांकि युवक न

Bihar News: जहरीले सांप ने युवक को डसा, जिंदा कोबरा लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, मच गया हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के सासाराम में एक युवक की दिलेरी देखकर हर कोई हैरान है। 19 वर्षीय युवक को एक विषैले सांप ने डस लिया था। सांप के डसने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया हालांकि युवक ने दिलेरी दिखाई और जिंदा सांप को हाथ में पकड़कर अस्पताल पहुंच गया। जिंदा सांप लेकर पहुंचे युवक को देखकर अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया।


दरअसल, नोखा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 के रहने वाले शुभम कुमार के बाए हाथ में सांप ने डस लिया, फिर क्या था शुभम ने दाहिने हाथ से सांप के मुंह को अपने मुट्ठी में दबोच लिया और इसे लेकर सदर अस्पताल पहुंच गया। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में विषैला सांप को देखकर सभी डर गए थे।


स्थानीय लोग सांप को लाठी डंडा से मरने लगे, तभी शुभम उस सांप को बचाने चला गया। उसने कोशिश किया कि वह सांप को जिंदा पकड़कर जंगल में छोड़ दें। इसी दौरान शुभम के बाएं हाथ की हथेली के पास सांप ने डस लिया लेकिन फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी।


अपने दाहिने हाथ से उसने सांप के सिर को दबोच लिया एवं उसे पकड़ के पूरा गांव घूमते हुए अस्पताल तक पहुंच गया। अस्पताल में कई घंटे के इलाज के बाद फिलहाल शुभम की हालत स्थिर बनी हुई है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता