ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Bihar News: बिहार के इस जिले में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण को किया गया ध्वस्त

Bihar News: रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की। आंबेडकर चौक से थाना चौक तक फुटपाथी दुकानों को हटाकर इलाके को नो वेंडर जोन घोषित किया गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सरकार ने मोर्चा खोल रखा है। इस अभियान के तहत राज्य के अलग-अलग जिलों में हर दिन अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन हुआ है। इसी कड़ी में मंगलवार को रोहतास के डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में जिला प्रशासन का बुलडोजर गरजा। 


डेहरी के एसडीएम निलेश कुमार बुलडोजर लेकर सड़क पर निकले तो हड़कंप मच गया। सड़क के किनारे ठेला लगाकर दुकान चलाने वालों को हटाया गया। साथ ही आंबेडकर चौक से थाना चौक तक ये कार्रवाई हुई। सभी फ़ुटपाती दुकानदारों को थाना चौक से बगल में शिफ्ट किया गया।


शिकायत मिली कि कई अस्थाई दुकानदार भी अपने सामने पैसे लेकर सब्जी वाला का ठेला लगवाते हैं। इस पर भी कार्रवाई की जा रही है। वहीं ऑटो टोटो चालकों के लिए जल्द ही ऑटो स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। 


बता दें कि मुख्य बाजार से लेकर अंबेडकर चौक तक के सड़क पर सामान बेचने वालों को हटा दिया गया तथा इस पूरे इलाके को नो वेंडर जोन बनाया गया है और सभी दुकानदारों से निवेदन किया गया है कि वे लोग वेंडर जोन में ही अपना अपना ठेला खोमचा लगाए।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता