ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: बिहार में विधायक संतोष मिश्रा के घर पुलिस की छापेमारी, कांग्रेस प्रत्याशी का विपक्ष और कानून पर गंभीर आरोप

Bihar News: करगहर विधायक संतोष मिश्रा के घर पुलिस की छापेमारी। विपक्ष पर लगाया चुनाव में बदनाम करने की साजिश का आरोप। पुलिस का कहना है कि फायरिंग मामले में ली गई तलाशी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: करगहर के कांग्रेस विधायक एवं प्रत्याशी संतोष कुमार मिश्रा के आवास पर पुलिस की छापेमारी से सियासी हलचल तेज हो गई है। विधायक ने इसे चुनाव के बीच साख खराब करने की साजिश बताया है। देर रात विधायक चुनाव प्रचार से लौटकर खाना खा रहे थे, तभी पुलिस टीम बिना सूचना के घर में घुसी और बेडरूम सहित सभी कमरों की तलाशी ली। कुछ बरामद न होने के बाद विधायक ने रोहतास पुलिस पर विपक्ष से मिलकर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया।


विधायक ने कहा कि पूरे जीवन में कोई आपराधिक मामला नहीं है, फिर भी आधी रात में जबरन तलाशी ली गई। पुलिस ने छापेमारी का कारण भी नहीं बताया। उन्होंने इसे सरकार के इशारे पर किया गया कदम बताया है।


पुलिस का कहना है कि सासाराम में आपसी रंजिश की फायरिंग मामले में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पटवाडीह गांव में सर्च अभियान चल रहा था। इसी दौरान विधायक के घर की तलाशी ली गई, जहां वे मौजूद थे। करगहर में प्रेस वार्ता कर विधायक ने पुलिस के व्यवहार पर भी सवाल उठाया है।  


रिपोर्टर: रंजन कुमार