ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar Politics : “सिर्फ रीपैकेजिंग है” 51 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने पर राजद सांसद का नीतीश पर कटाक्ष

Bihar Politics : सांसद महोदय ने यह साफ कह दिया है कि यही सब शिक्षक नीतीश के राज में पीड़ित थे, मुख्यमंत्री बस रीपैकेजिंग कर रहे हैं, इन शिक्षकों को तेजस्वी जी के प्रयास से नौकरियां मिली हैं.

Bihar Politics
राजद सांसद
© reporter
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics  : सोमवार को सासाराम में राजद के सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार के द्वारा TRE-3 शिक्षक बहाली के सिलसिले में 51 हजार से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने पर कटाक्ष किया है और कहा है कि “यह वही शिक्षक हैं जो नीतीश के राज में पीड़ित थे, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद के प्रयास से इन शिक्षकों की नौकरियां पक्की की गई हैं”.


“यह और कुछ नहीं बल्कि सिर्फ एक रीपैकेजिंग है. स्थाईकरण के नाम पर नियुक्ति पत्र बांटने का दिखावा किया जा रहा है, इसमें कोई नई नियुक्ति नहीं है”. उन्होंने यह भी कहा कि “जदयू के राज में जो पीड़ित शिक्षक थे, ये उनके आंदोलन का परिणाम है. राजद के नेता तेजस्वी यादव ने ही इनकी नौकरी के लिए मार्ग प्रशस्त किया तथा शिक्षकों की नौकरी का स्थाईकरण किया”.


“उसी का परिणाम है कि आज सरकार रीपैकेजिंग कर नियुक्ति पत्र बांट रही है. इसमें नया कुछ नहीं है, यह सिर्फ दिखावा है’. आगे उन्होंने कहा कि “आज भी बिहार के 3 करोड़ लोग देश के अलग-अलग राज्यों में मजदूरी कर रहे हैं. इसके बावजूद सरकार कह रही है कि बिहार में नौकरियों की बहार है. जबकि चारों तरफ बेरोजगारी है”.


“शिक्षक बहाली के तहत अनुबंध पर नौकरी कर रहे शिक्षकों का स्थाईकरण कर उसका दिखावा कर रहे हैं”. बता दें की सांसद सुधाकर सिंह सासाराम में क्षत्रिय महासभा के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेने पहुंचे थे. जहां उन्होंने कई नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें अबीर गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता