ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में दो जजों पर जानलेवा हमला : गाली-गलौच के बाद मारपीट, अपराधी बोले ... हमारा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता

SASARAM : बिहार में अपराधी और बदमाश किस्म के लोग बेखौफ हो गए हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन और कानून का डर खत्म होता नजर आ रहा है। आलम यह है कि आम तो आम ख़ास लोग भी इसके गिरफ्त में

बिहार में दो जजों पर जानलेवा हमला : गाली-गलौच के बाद मारपीट, अपराधी बोले ...  हमारा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SASARAM : बिहार में अपराधी और बदमाश किस्म के लोग बेखौफ हो गए हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन और कानून का डर खत्म होता नजर आ रहा है। आलम यह है कि आम तो आम ख़ास लोग भी इसके गिरफ्त में आ रहे हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के सासाराम से  निकल कर सामने आया है। जहां कुछ बदमाशों द्वारा सासाराम सिविल कोर्ट के जज के ऊपर ही जानलेवा हमला किया गया है। गनीमत रहा कि जज किसी तरह से बच गए हैं। उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया है। 


दरअसल, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सब जज-5 रामंचद्र प्रसाद व अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सब जज-4 देवेश कुमार कार में पेट्रोल लेने पंप पर जा रहे थे। तभी रास्ते में बेदा नहर पार करने पर कुछ सामान खरीदने के लिए कार को सड़क की बायीं ओर खड़ी कर दी। इसी दौरान  बाइक से आ रहे दो लोगों ने सब जज-5 की कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी। इस संबंध में जब दोनों न्यायिक पदाधिकारियों ने उनसे पूछताछ की तो वे उत्तेजित होकर कार की चाबी निकालने लगे। मना करने पर गाली-गलौच शुरू कर दी। मारपीट करते हुए उनका गला दबाने लगे। उनके पास से सात हजार रुपए भी छीन लिए। इसी बीच मौके पर मौजूद लागों ने दोनों जजों को किसी तरह से बचाया।


वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सासाराम मुफस्सिल थानाध्यक्ष रिजवान ने बताया कि, इस मामले में दो आरोपियों पर नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है। बदमाशों की पहचान रमाकांत और शंतनु के रूप में हुई है। इन दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है। उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।



इधर, प्राथमिकी की मानें तो आरोपितों ने पहले भी यहां न्यायिक दंडाधिकारी के साथ मारपीट की थी। मारपीट के क्रम में आरोपितों ने कहा कि पहले भी एक जज के साथ हमने मारपीट की थी, लेकिन वह हमारा बाल भी बांका नहीं कर पाए थे। आप लोग हमारा क्या बिगाड़ लेंगे। दोनों आरोपितों व उनके साथ रहे लोगों ने यह जानते हुए कि दोनों जज हैं, उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौच और मारपीट की। यही नहीं आरोपितों के साथ रहे अज्ञात लोगों ने भी जजों को मारा। उनके साथ बुरा सलूक किया।