ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! पपीता कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दूसरा युवक भी हुआ घायल

SASARAM : राज्य में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन आपराधिक अपने काले कारनामों को अंजाम

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! पपीता कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दूसरा युवक भी हुआ घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SASARAM : राज्य में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन आपराधिक अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। आपराधिक घटनाओं में इस कदर इजाफा देखने को मिला है कि पुलिस प्रसाशन भी तंज आ चुकी है और क्राइम कंट्रोल को लेकर लगातार समीक्षा बैठक बुला रही है। लेकिन, इसके बाद भी घटना में मामलों में कमी देखने को नहीं मिल रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक की गोलीमार हत्या कर डाली है। 


मिली जानकारी के अनुसार,  नगर थाना क्षेत्र के आलमगंज में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतक अफरोज आलम उर्फ चीकू के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम का माहौल बना हुआ है। वहीं, आस - पास के इलाकों में इस घटना के बाद लोगों में दहशत देखने को  मिल रहा है। 


इधर, इस घटना में मृत युवक का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल शानू अली को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। सानू अली के पैर में गोली लगी है। वारदात के पीछे आपसी रंजिश की आशंका व्यक्त की जा रही है। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।  फिलहालप्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। यह घटनाआलमगंज की बताई जाती है। मृतक बाबू अफरोज आलम पपीता का कारोबार करता था तथा पाठनटोली का रहने वाला था।